जंक फूड या फास्ट फूड से होने वाले गंभीर बीमारियां ( Serious diseases caused by junk food or fast food)Serious diseases caused by junk food or fast food

जंक फूड या फास्ट फूड से होने वाले गंभीर बीमारियां ( Serious diseases caused by junk food or fast food)

 आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में फास्ट फूड लोगों की एक पसंदीदा खाद्य पदार्थ बन चुका है। यह जल्दी बनने वाला और आसानी से उपलब्ध होने वाला स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ होता है। यह तत्काल भूख को शांत करता है लेकिन ज्यादा मात्रा में फास्ट फूड का सेवन करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है और शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि फास्ट फूड वे खाद्य पदार्थ है जो बहुत जल्दी तैयार हो जाते हैं और यह हर जगह उपलब्ध होते हैं। जैसे- रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड स्टॉल, कैफे आदि।


• फास्ट फूड के अंतर्गत आने वाले खाद्य पदार्थ -

समोसा, गोलगप्पे, चाट, कचौड़ी, पकौड़ी, पिज्जा, नूडल्स, चाऊमीन, बर्गर, मोमोज, छोले भटूरे, मैगी, भेलपुरी, सैंडविच, स्नैक्स, बड़ापाव, पाव भाजी, और सभी प्रकार के कोल्ड ड्रिंक जैसे आइटम शामिल है।

• फास्ट फूड खाने के नुकसान -

 फास्ट फूड एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो बहुत ही तैतीय और उच्च कैलोरी वालाहोता है। फास्ट फूड में अधिक मात्रा में साल्ट, शुगर, वसा और उच्च कैलोरी पाई जाती है जिससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा होती है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदेह होता है और आगे चलकर अन्य बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

• फास्ट फूड से होने वाली विभिन्न बीमारियां (Diseases caused by fast food)

1. पाचन संबंधित बीमारियां -

फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन करने से हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। क्योंकि फास्ट फूड में पोषक तत्वों की कमी होती है और यह अधिक तला-भुना व मसालेदार होता है। जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और कई बीमारियां जन्म ले सकती है।

• कब्ज की समस्या- रोजाना फास्ट फूड का सेवन करने से पेट में भारीपन और कब्ज की समस्या हो सकती है। जिससे मल त्यागने में परेशानी होती है।

• एसिडिटी और गैस की समस्या - फास्ट फूड में तेल और मसाले की मात्रा अधिक होती है। जिससे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाता है। एसिड की मात्रा बढ़ने से पेट में जलन एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। जो अपच और सूजन का कारण बनता है।

• पेट दर्द की समस्या- अत्यधिक तला-भुना, चटपटा या तीखा, मसालेदार फास्ट फूड खाने से पेट की मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। जिससे पेट में जलन और दर्द की समस्या हो सकती है।

• पेट में अल्सर की समस्या- लगातार फास्ट फूड खाने से पेट की परत को नुकसान पहुंच सकता है। जिससे अल्सर और गैस्टिक की समस्या हो सकती है और पेट में अल्सर होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

2. मोटापा और वजन बढ़ाना -

 आज के समय में फास्ट फूड का सेवन बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता जा रहा है। फास्ट फूड में उच्च मात्रा में कैलोरी और वसा मिलने के कारण यह शरीर में चर्बी के रूप में जमा हो जाती है। जिसके वजह से मोटापा और वजन बढ़ाने जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। 

3. हृदय के लिए खतरा-

 फास्ट फूड में अधिक मात्रा में ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है। जो धमनियों में जमा होने पर खून के बहाव में रुकावट पैदा करता है जिससे रक्तचाप या ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। जिस कारण हृदय रोग संबंधी समस्याए जैसे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। 

4. लीवर की समस्या-

 जंक फूड या फास्ट फूड का अधिक सेवन करने से लीवर की कार्य क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। क्योंकि फास्ट फूड में ट्रांस फैट व सैचुरेटेड फैट, शुगर और नमक अधिक मात्रा में मौजूद होता है। जो लीवर में फैट जमा होने का कारण बनता है। जिस वजह से लीवर से संबंधित कई समस्याएं जैसे- फैटी लीवर, लिवर में सूजन, लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर आदि रोग उत्पन्न होने लगती है और लीवर सुचारू रूप से कार्य नहीं करता है। जिस कारण डाइजेस्टिव सिस्टम भी खराब हो जाता है।

5. डायबिटीज का खतरा-

 फास्ट फूड का अधिक मात्रा में सेवन डायबिटीज को बढ़ावा देता है। क्योंकि फास्ट फूड में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और टाइप-2 डायबिटीज होने का संभावना बढ़ जाता है।

6. चेहरे व त्वचा पर बुरा प्रभाव-

 फास्ट फूड या जंक फूड का अधिक मात्रा में सेवन त्वचा और चेहरे के लिए नुकसानदेय होता है। फास्ट फूड में मौजूद प्रोसैस्ड तत्व और केमिकल्स शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा पर लाल चकते खुजली और जलन जैसे समस्याएं उत्पन्न होती है।

फास्ट फूड के अधिक सेवन से चेहरे व त्वचा पर होने वाले समस्याएं -

• मुहासे और पिंपल्स

• झुरिया और त्वचा का ढीलापन

• डार्क सर्कल्स और सूजन

• त्वचा पर लाल धब्बे और जलन

• ऑयली स्किन और ब्लैकहेड्स

• त्वचा का जल्दी बूढ़ा होना

फास्ट फूड या जंक फूड खाने से बचने के उपाय-

• घर का खाना को प्राथमिकता दें, कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा घर पर ही बना पौष्टिक और हेल्दी खाना खाएं।

• यदि फास्ट फूड खाना ही हैं तो कोशिश करें हफ्ते में एक या दो बार ही खाएं।

• कोशिश करें फास्ट फूड की बजाएं ग्रिल्ड या स्टीम किया हुआ खाद्य पदार्थ खाएं।

• फाइबर युक्त आहार जैसे हरी सब्जियां फल और साबुत अनाज का सेवन करें।

• ज्यादा नमक और शुगर से निर्मित फास्ट फूड का सेवन करने से बचे।

• पानी पर्याप्त मात्रा में पिए, जितना पानी अधिक मात्रा में पियेंगे उतना ही शरीर डिटॉक्स होगा और हानिकारक तत्व बाहर निकल जाएंगे।

• यदि हफ्ते में एक दो बार फास्ट फूड का सेवन करते हैं तो नियमित रूप से व्यायाम और योग करें, ताकि शरीर पर इसका दुष्प्रभाव न पड़े।

 निष्कर्ष -

 फास्ट फूड या जंक फूड स्वादिष्ट और सुविधाजनक होता है लेकिन इसके नियमित और अधिक मात्रा में सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। यह तत्काल भूख को शांत तो करता है लेकिनशरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसीलिए इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए और हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनानी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें कि घर का बना पोषण युक्त भोजन करें।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने