मोटापा दूर करने का रामबाण इलाज (weight loss tips )

मोटापा दूर करने का रामबाण इलाज (weight loss tips )

आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में मोटापा एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। मोटापा एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में फैट अत्यधिक मात्रा में जमा हो जाती है। जिसके कारण शरीर में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। और यह शरीर में कैलोरी का संतुलन बिगड़ने के कारण कारण होता है।


 मोटापा होने के मुख्य करण

1. अस्वस्थ आहार

 आजकल के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में गलत खाद्य पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा अपने आहार में शामिल करना।

जैसे- जंक फूड, कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन, तली हुई चीजे, ज्यादा मीठा खाना, जरूरत से ज्यादा भोजन करना और हाई कैलोरी फूड का सेवन करना।

 इसके अलावा प्रोसैस्ड और फास्ट फूड का सेवन और कोल्ड ड्रिंक व शुगर युक्त चीजों का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना।

• शारीरिक व्यायाम न करना, ज्यादा समय तक बैठे-बैठे टीवीदेखना, मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करना, पैदल ना चलना और शारीरिक श्रम से बचना। इसके अलावा देर रात खाना, ठीक से नींद ना लेना आदि मोटापा के कारण होते हैं।

• हार्मोनल संतुलन बिगड़ना - थायराइड, पीसीओडी और अन्य हार्मोन से जुड़ी कई समस्याओं के वजह से भी मोटापा बढ़ता है।

मोटापा को कम करने का घरेलु इलाज

1. शहद - निम्बू और गुनगुना पानी- इस मिश्रण को पीने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे भूख कंट्रोल में रहती है और फत बर्निंग तेज होती है। गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है और फाइट ब्रेकडाउन में मदद मिलती है।

2.जीरे का पानी- सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ज्यादा मात्रा में खाना खाने से बचा जा सकता है। जीरे का पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक ढंग से होती है जिससे शरीर में फैट काम जमा होता है। इसके अलावा सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से शरीर से विषैला तत्व बाहर निकलता है जिससे शरीर हल्का और स्वस्थ महसूस होता है।

3. ग्रीन - टी - आजकल बहुत से लोग ग्रीन टी से मोटापा दूर करने का आसान और नेचुरल तरीका अपना रहे हैं, जो शरीर की फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता है जिससे मोटापा कंट्रोल में रहता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फैट को काम करने में मदद करता है और शरीर में जमा चर्बी को ऊर्जा में परिवर्तित करने का भी कार्य करता है। जिससे मोटापा कम करने में सहायक मिलती है। कम से कम दिन में 2 -3 बार ग्रीन-टी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे शरीर की चर्बी घटती है और मोटापा भी कम होने लगता है।

4. अदरक का पानी - अदरक का पानी भी मोटापा घटाने के लिए एक बेहतरीन नुस्खा माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर की चर्बी को तेजी से काम करने की क्षमता होती है। अदरक शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। अदरक का इस्तेमाल करने से खाने की इच्छा भी कम होने लगती है। जिससे पेट साफ और हल्का रहता है। अदरक का प्रयोग करने से शरीर मे जमा फैट को को एनर्जी में बदलने के मदद करता है।

5. शारीरिक व्यायाम - आजकल समय के अभाव के कारण अपने शरीर पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे है। मोटापा कम करने में शारीरिक व्यायाम का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन इसका सबसे अच्छा परिणाम तभी मिलता है जब इसे संतुलित आहार पर्याप्त नींद और एक नियमित दिनचर्या के साथ जोड़ा जाए। प्रारंभ में हल्के व्यायाम से शुरू करें और धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार उनके समय और तीव्रता को बढ़ाएं। मोटापा कम करने मे शारीरिक व्यायाम और योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसीलिए नियमित व्यायाम करते रहिए और स्वस्थ रहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने