कीवी खाने के अनोखे फायदे, benefits of eating kiwi

कीवी खाने के अनोखे फायदे, benefits of eating kiwi



 कीवी एक बहुत ही पौष्टिक और ताकतवर फल है, जिसे अक्सर  "चीनी गूसबेरी" के नाम से भी जाना जाता है। यह फल भूरे रंग की होती है और अंदर हरे रंग का गुदा होता है जिसमें छोटे काले बीज होते हैं। कीवी खाने के कई जबरदस्त फायदे होते हैं जो इसे एक शक्तिशाली फल बनता है। तो चलिए जानते हैं, कीवी खाने के अनोखे फायदे..


1. विटामिन-C का स्रोत


कीवी फल विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर के संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके अलावा यह त्वचा की चमक और निखार को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर के घाव को जल्दी भरने में भी मददगार होता है।


2. मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद


 कीवी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है। कीवी का गलाइसेंमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।


3.त्वचा के लिए लाभकारी

कीवी मे विटामिन सी और एंटीआक्सीडेंट होता हैं, जो त्वचा की रंगत और स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। यह त्वचा की सूजन को कम करने में सहायक होता है और कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। कोलेजन त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है। नियमित कीवी खाने से त्वचा की उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को धीमा करता है जिससे झुर्रिया कम होती है और त्वचा में निखार आता है।


4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

 कीवी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होती है। कीवी में एक्टिनिडिन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को आसान बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। जिन लोगों को अक्सर पेट संबंधित समस्याएं होती है, उनके लिए कवि का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।


5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना

 कीवी फल में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता हैं। यह शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। कीवी का नियमित सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है और संक्रमण से बचाता है।


6. हृदय के लिए फायदेमंद

  कीवी फल दिल को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता हैं। इसके अलावा यह रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है। कीवी का नियमित सेवन रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम होती है।


7. आंखों के लिए फायदेमंद

 कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आंखों के मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और मोतियाबिंद व मैक्यूलर डिजनरेशनजै सी समस्याओं से बचाव करते हैं। जिन लोगों को आंखों की थकान या दृष्टि संबंधी समस्याएं होती है, उनके लिए कीवी फल एक बहुत अच्छा विकल्प  हो सकता है।


 8. हड्डियों के लिए लाभकारी

 कीवी मैं विटामिन के और कैल्सियम भी होता है जो हड्डी की सेहत के लिए महत्वपूर्ण होता है यह हड्डियों को मजबूत करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे समस्याओं से बचाव करता है।


9. वजन घटाने में सहायक

कीवी में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है, जिससे यह भजन घटाने में सहायक होता है। यह पाचन क्रिया को सही रखना है और अधिक समय तक पेट भरा होने का एहसास कराता है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो  कीवी को अपने आहार में शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।


10. नींद में सुधार

 कीवी खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। कीवी में सेरोटोनिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो अच्छे नींद लाने में सहायक होते हैं। जो लोग अनिद्रा या नींद ना आने की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए कवि का सेवन फायदेमंद होता है।


और पढ़े :

मोटापा कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे, Some home remedies to reduce obesity


पपीता खाने के फायदे, Benefits of eating papaya.

Advantages and disadvantages of eating eggs,अंडा खाने के फायदे और नुकसान


शरीर मे खून की कमी दूर कैसे करें,How to overcome blood deficiency in the body




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने