मोटापा कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे, Some home remedies to reduce obesity

मोटापा कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे, Some home remedies to reduce obesity



1. गर्म पानी


 रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी मैं नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर पिए। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है।

2. जीरा का पानी


 एक चम्मच जीरा रात भर पानी में भिगो कर रख दे। सुबह इस पानी को गरम करके पिए और जीरे को चबाकर निगल जाए। यह पाचन क्रिया को ठीक करता है और फैट को बर्न करता है।

3. ग्रीन टी




 रोजाना दो तीन बार ग्रीन-टी पीए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं और वजन घटाते हैं।

4. धनिया का पानी


 धनिया के बीज को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पिए। ये शरीर से  टॉक्सिंस बाहर निकलता है और मोटापा कम करता है।

5. एप्पल साइडर विनेगर


 एक गिलास पानी में एक दो चम्मच एप्पल विनेगर मिलाकर रोज खाना खाने से पहले पिए। यह भूख को कम करता है और शरीर को मोटा होने से बचाता है।

6. अदरक और शहद


 अदरक को काटकर उसका रस निकालने और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिए। यह क्रिया कुछ दिनों तक लगातार करने से वजन घटाने में काफी मददमिलेगी।

7.  दालचीनी


 दालचीनी का एक टुकड़ा गर्म पानी में डालकर इसे चाय की तरह पिए। दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और वजन कम करने में मदद करती है।

8. स्वस्थ आहार


 अपने खाने में फाइबर से भरपूर चीज शामिल करें जैसे अंकुरित दालें सब्जियां फल और साबूदाना अनाज आदि यदि मोटापा कम करना चाहते हैं तो जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहे।

9. कड़ी पत्ता


 सुबह खाली पेट कुछ कड़ी पत्ता चबाने से फैट बर्न होता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

10. नियमित व्यायाम


 रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम जैसे पैदल चलना, जॉगिंग करना, योग करने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है।


घरेलू नुस्ख़ों के साथ, अपनी जीवनशैली में थोड़ा अनुशासन लाना ज़रूरी है। नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार, और अच्छी नींद लेने से भी मोटा कम करने में मदद मिलती है।

 मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खे by life mantra web

और पढ़े :




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने